फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The plan to murder Atul was hatched due to financial gain and personal relationships.

Meerut News: आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों में बनाई गई थी अतुल की हत्या की योजना

Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The plan to murder Atul was hatched due to financial gain and personal relationships.
अतुल हत्याकांड:-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। चर्चित अतुल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ एक और महत्वपूर्ण सुराग लगा है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला सामान्य सर्पदंश का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थी।
विज्ञापन

दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां थीं। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल को इस संबंध की जानकारी होने लगी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का बीमा तथा पैतृक संपत्ति भी साजिश के पीछे वजह रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों के चलते हत्या की योजना बनाई गई। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को वह जहरीला सांप और नशीली दवाइयां की तस्करी का आरोपी नहीं मिला है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच जारी है, जो भी इस कांड में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तमाम डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed