फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The person reached for the second marriage, the first wife created a ruckus

दूसरी शादी करने पहुंचा व्यक्ति, पहली पत्नी ने किया हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
The person reached for the second marriage, the first wife created a ruckus
दूसरी शादी करने पहुंचा व्यक्ति, पहली पत्नी ने किया हंगामा
विज्ञापन

सरधना। शामली जिले के गांव शाहपुर निवासी एक व्यक्ति गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने के लिए रविवार को क्षेत्र के गांव कुशावली पहुंचा। जिसकी भनक लगते ही उसकी पहली पत्नी भी कुशावली पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया। आरोपी व्यक्ति वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसके दो परिजनों को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली आश्रम निवासी महिला संध्या पुत्री स्वर्गीय विजय कुमार ने रविवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 27 अप्रैल, 2007 को शामली जिले के गांव शाहपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका 12 वर्ष का एक बेटा है। कुछ वर्ष पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसमें दिल्ली में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया, जिसकी जांच चल रही है। लेकिन पति बिना तलाक व कोर्ट में मामला निबटे ही रविवार को कुशावली में दूसरी शादी करने पहुंचा था, जिसकी उसे भनक लगी तो वह भी जा पहुंची। इस दौरान वहां पर हंगामा खड़ा हो गया और पति बिना दूसरी शादी किए फरार हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस वहां से दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी। सीओ आरपी शाही ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed