फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The person making recommendations in the name of the Minister of State for Energy was caught

Meerut News: ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम से सिफारिश करने वाला पकड़ा

Sat, 22 Feb 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The person making recommendations in the name of the Minister of State for Energy was caught
मेरठ। ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के नाम से अधिकारियों को कॉल करके सिफारिश करने वाला आरोपी कामेंद्र निवासी बिजनौर को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डा. सोमेंद्र तोमर की अपने व्हाट्सएप पर डीपी भी लगा रखी है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि एक व्हाट्सअप नंबर पर ऊर्जा राज्य मंत्री की डीपी लगी थी। कॉल करने वाला भी खुद का परिचय ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर के रूप में देकर अफसरों को काम बताया था। कई मामलों में सोमेंद्र तोमर के नाम से अधिकारियों को सिफारिश की गई। अफसरों के बीच नंबर को लेकर चर्चा शुरु हो गई। यह मामला प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर तक भी पहुंच गया। पता चला कि उनके द्वारा ऐसी कोई कॉल अफसरों को नहीं की गई। ऊर्जा राज्यमंत्री की शिकायत पर जांच हुई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। वह उत्तराखंड के काशीपुर में एक कैंटीन में काम करता था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed