फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the perai satr of nangla sugar mill will start 4 november

नंगलामल शुगर मिल का पैराई सत्र चार नवंबर से

Fri, 25 Oct 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
the perai satr of nangla sugar mill will start 4 november
माछरा/मुंडाली। नंगलामल शुगर मिल ने पेराई सत्र 2019-20 को चलाने की तैयारी पूर्ण कर ली हैै। वहीं, 104 गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित कर दिए हैं तथा शेष भी जल्द ही लगा दिए जाएंगे। वहीं, चार नवंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

नंगलामल शुगर के गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने बताया कि नंगलामल शुगर मिल वर्तमान पेराई सत्र 2019-20 का शुभारंभ चार नवंबर से करेगी। इसकी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वर्तमान पेराई सत्र के लिए शुगर मिल को 117 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए हैं। जिसमें चीनी मिल द्वारा 104 गन्ना क्रय केन्द्र गांवों में स्थापित कर दिए हैं। शेष 13 गन्ना क्रय केंद्र भी शीघ्र लगा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए समिति द्वारा ही गन्ना पर्ची दी जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग के लखनऊ स्तर के अधिकारियों की देखरेख में पर्ची जारी करने की पारदर्शिता का कार्य किया जाएगा। जिससे गन्ना समिति पर्चियों को वितरित करने में किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं कर पाएगी। चीनी मिल के महाप्रबंधक ने बताया कि नए पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना क्रय केन्द्रों पर खरीददारी दो नवंबर से प्रारंभ कर दी जाएगी। वहीं, मिल गेट पर चार नवंबर से गन्ना खरीद प्रारंभ की जाएगा। गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि स्वच्छ एवं ताजा पत्ती रहित गन्ना आपूर्ति करें। बिना छिला एवं बासी गन्ना मिल द्वारा नहीं लिया जाएगा। इसके जिम्मेदार स्वयं किसान की होगी। इसके बाद उन्होंने सभी किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed