फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The patient was given expired medicine in a hospital and the family created have ruckus

मेरठ: अस्पताल में एक्सपायरी दवा चढ़ाने से मरीज की हालत बिगड़ी, परिजनों का जमकर हंगामा

Sun, 01 Aug 2021 08:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 01 Aug 2021 08:30 AM IST
सार

अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने से मरीज की हालत बिगड़ गई। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा कर दिया। वहीं हंगामे सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
The patient was given expired medicine in a hospital and the family created have ruckus
अस्पताल में हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में लालकुर्ती स्थित एक अस्पताल में मरीज को एक्सपायरी दवा चढ़ाने से हालत बिगड़ गई। इसकी भनक लगते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। आनन-फानन में लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मरीज की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा निवासी सतनाम सिंह नामी मनोनीत पार्षद है। शनिवार दोपहर उन्हें सीने में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया गया। उनकी हालत देखकर डॉक्टर ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। उनके भाई सरबजीत कपूर परिजनों के साथ उन्हें लेकर लालकुर्ती स्थित एक निजी अस्पताल में आ गए। आईसीयू में भर्ती करते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया गया। देर रात अचानक सतनाम सिंह नामी की हालत फिर बिगड़ने लगी। ब्लड प्रेशर तेजी से नीचे गिरा था। परिजनों ने स्टाफ से इसकी शिकायत की तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। तभी कुछ लोगों की नजर वहां मौजूद दवाओं की एक्सपायरी डेट पर पड़ी। कई दवाइयां एक्सपायर हो चुकी थी। यहां तक कि जो दवा उन्हें चढ़ाई जा रही थी, वह भी एक्सपायर थी। यह देख परिजनों का पारा चढ़ गया। उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और अस्पताल में खलबली मच गई। हंगामे की सूचना पर लालकुर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मरीज के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed