फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The path to prosperity for the country passes through the fields and barns.

Meerut News: देश की समृद्धि का मार्ग खेत-खलियानों से होकर गुजरता है

Fri, 29 May 2026 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The path to prosperity for the country passes through the fields and barns.
चौधरी चरण सिंह की 39 वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लोकदल ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। देश को उन्नत बनाने के लिए गांवों को मजबूत करना आवश्यक है। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की समृद्धि का मार्ग खेत-खलियानों से होकर गुजरता है। वह किसान, मजदूर सभी के मसीहा थे। उनके बताए रास्ते पर चलकर जात-पात रहित समाज की स्थापना की जानी चाहिए।
यह संदेश रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने शुक्रवार को युवा रालोद की ओर से एसजीएम गार्डन में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 39 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में दिया। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद ने चौधरी चरण सिंह को अल्पसंख्यक हितों का संरक्षक बताया। उप्र एससी-एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र तरसपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। सुनील रोहटा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलकर समाज तरक्की कर रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा आसिफ चौधरी ने युवा शक्ति को चौधरी चरण सिंह को पढ़ने चाहिए। संगीता दोहरे ने कहा कि दलित समाज का हित चौधरी चरण सिंह के विचारों में सुरक्षित है। कार्यक्रम का संचालन विवेक बाफर ने किया। आयोजक युवा रालोद के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना और महानगर अध्यक्ष हेमंत प्रजापति ने सभी अतिथियों का मोमेंटो देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, ऋचा सिंह, रणवीर दहिया, मनोज जिटौली, गौरव जिटौली, दीपक तोमर, दिलप्रीत कोहली, संजय पनवाड़ी, गौरव जिटोली, सत्येंद्र सिंह तोमर, दीपक गून, प्रताप लोहिया, बीना पूनिया, बीना सिंह, ज्योति शर्मा, अभिषेक चौधरी, आतिर रिजवी आदि मुख्य रहे।
------------

यज्ञ करके दी श्रद्धांजलि
मेरठ। शुक्रवार को कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में यज्ञ किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, चौधरी सत्येंद्र सिंह तोमर, ब्रह्मपाल तोमर, ऐनुद्दीन शाह, दीपक तोमर, शीरू प्रधान, संदेश सिंह, कुलवंत सोलंकी, आर्यन तोमर आदि मौजूद रहे।
--------------------------
किसान घाट पर जाकर किया नमन
मेरठ। जनपद के रालोद नेताओं ने दिल्ली किसान घाट पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस दौरान विनय मल्हापुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए भूमि सुधार, किसान हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा। विनय मल्हापुर, सुनील रोहटा, नरेश पटवारी, रणबीर दहिया, विक्रांत जावला, ओमकार भदौड़ा, प्रतीक जैन आदि मौजूद रहे।

----------------

चौ. चरण सिंह के विचारों का ग्रहण करने का संकल्प लिया
मेरठ। जाट सभा के कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा की। चौ. चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके दिखाए रास्ते पर चलकर जन सेवा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कविराज मलिक, सत्यवीर सिंह, धर्मपाल सिंह मलिक, कर्नल विनोद कुमार, संजय राणा, जितेंद्र कुमार, सुदेश राणा, डॉ. धर्मपाल सिंह पंवार, देवेंद्र सिंह ढाका, सत्येंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह सिरोही, देवेंद्र पवार, सत्येंद्र कुमार, यशबीर सिंह तोमर, राजेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, आईपीएस हुड्डा मौजूद रहे।

---------
खानपुर में किसान मसीहा को किया याद
मेरठ। ग्राम खानपुर में आयोजित कार्यक्रम में रवि भारत चिकारा ने कहा चौधरी चरण सिंह दलित, मजदूर, किसानों के मसीहा थे। उन्होंने देश के सभी वर्गों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। शांतनु चिकारा, मास्टर भोपाल सिंह, चेतन चिकारा, अंकित चिकारा, वरुण चिकारा, विवेक चिकारा, राजकुमार, ओमवीर शिवाच, रामपाल कश्यप, जयपाल सिंह, अजब सिंह, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed