फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The owner of Jhajjar distillery also smuggled liquor

संशोधित हरियाणा की डिस्टलरी के मालिक भी शराब तस्करी में शामिल

Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:22 PM IST
विज्ञापन
The owner of Jhajjar distillery also smuggled liquor
झज्जर डिस्टलरी के मालिक भी शराब तस्करी
विज्ञापन

में शामिल, एसटीएफ को सौंपी प्रकरण की जांच
बागपत। हरियाणा के जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में स्थित डिस्टलरी बिना कागजों के शराब निकालकर शराब तस्कर को सौंपी जा रही थी और इसमें डिस्टलरी के तीन मालिक भी शामिल थे। चुनाव के दौरान शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी कविंद्र को पुलिस रिमांड पर लेकर की गई पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने विवेचना में डिस्टलरी मालिकों सहित चार और आरोपी बनाया है और कोर्ट से इनके गैर जमानती वारंट भी जारी कराए हैं। बागपत पुलिस ने गिरफ्तारी में सहयोग के लिए एसपी झज्झर को एक पत्र भेजा है।
अब इस मामले की जांच एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को सौंप दी गई है। सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने बताया कि रिमांड पर लिए एक आरोपी कविंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बहादुरगढ़ की डिस्टलरी से शराब मंगवाता था और इसके बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सप्लाई करता था। डिस्टलरी मालिक दलबीर मान, अशोक मान, सिकंदर मान पुत्रगण श्रीचंद निवासी लौहाकलां व वर्तमान पता एडीएस टावर धर्मपुरा जिला झज्जर और एक अन्य व्यक्ति योगेंद्र उर्फ योगी निवासी आसौदा जिला झज्जर से उसका संपर्क है। इनकी मदद से उसके पास शराब पहुंचती थी। सीओ ने बताया कि इनके नाम सामने आते ही एसपी झज्जर को इनकी गिरफ्तारी में सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं।
विज्ञापन

यह है मामला
एसटीएफ मेरठ व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने पिलाना भट्ठे के पास से 29 जनवरी की रात को एक ट्रक व गाड़ी से शराब की 820 पेटी बरामद की थी। यह शराब हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सिसाना में बने गोदाम से तस्करी कर लाई गई थी। शराब की बोतलों पर ओएसडी कैंटीन का नकली रेपर भी लगा था। शराब के साथ पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था और इनके सहित 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी कविंद्र उर्फ बंटा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत पुलिस की जगह एसटीएफ मेरठ करेगी जांच
हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब को एसटीएफ मेरठ व सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मिलकर पकड़ा था। इस मामले की जांच सिंघावली अहीर थाना पुलिस करती रही। अब इस जांच को एसटीएफ मेरठ को सौंप दिया गया। डिस्टलरी के मालिकों के पकड़े जाने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि डिस्टलरी से शराब बिना कागजों के कहां-कहां सप्लाई की जा रही थी, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed