फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The other side also opened a front in the Murlipur rose case

मुरलीपुर गुलाब प्रकरण में दूसरे पक्ष ने भी मोर्चा खोला

Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The other side also opened a front in the Murlipur rose case
मुरलीपुर गुलाब प्रकरण में दूसरे पक्ष ने भी मोर्चा खोला
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। कंकरखेड़ा के ग्राम मुरलीपुर गुलाब प्रकरण में शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया। उन्होंने पुलिस ऑफिस पहुंचकर निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कुछ सुबूत भी सौंपे। बाद में उन्होंने कंकरखेड़ा थाने में भी एक तहरीर दी।

ग्राम मुरलीपुर गुलाब निवासी महिला ने गांव के ही दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरन धर्मांतरण व पलायन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। हिंदू जागरण मंच के हस्तक्षेप के बाद आरोपियों के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। तभी से हिंदू जागरण मंच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करता आ रहा है। अफसरों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए तीन दिन पूर्व उन्होंने कमिश्नरी पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को इस मामले में दूसरा पक्ष भी मैदान में उतर आया। नबील नाम के व्यक्ति ने पहले एसएसपी कार्यालय और उसके बाद कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर तहरीर दी। नबील ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने पहले उनके बेटे इमरान के व्हाट्सअप पर तमंचे के साथ अपना फोटो भेजा और फिर फोन कर उसको धमकी देते हुए गाली-गलौज की। जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने रंजिश रखते हुए उनके घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed