फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The old man expressed the threat of murder from his three sons and pleaded for protection

वृद्ध ने तीन बेटों से जताया हत्या का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार

Wed, 25 Jun 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The old man expressed the threat of murder from his three sons and pleaded for protection
सरधना। उम्र के उस पड़ाव पर जहां संतान सहारा बनती है, वहां एक वृद्ध ने अपनी ही औलाद से जान का खतरा जताया है। पीड़ित वृद्ध ने आरोप लगाया कि उसके तीनों बेटों ने उसकी संपत्ति पर कब्जा कर उसे नजरबंद कर दिया और अब उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वह किसी तरह निकलकर तहसील पहुंचे और एसडीएम से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। आदर्शनगर मोहल्ला निवासी नवीन गर्ग ने बताया कि उसके तीन पुत्रों ने मकान और दुकान समेत सारी संपत्ति पर जबरन कब्जा कर लिया है। वृद्ध का आरोप है कि बेटे न केवल उसे नजरबंद करके रखते हैं, बल्कि उसे भोजन तक नहीं देते। किसी से मिलने भी नहीं देते। यह भी आरोप लगाया कि उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही है। नवीन गर्ग ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से घर से बाहर निकल सके और मंगलवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। एसडीएम उदित नारायण सिंह ने पीड़ित की शिकायत गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed