फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The officials wrote the script to reprimand the corporation

अधिकारियों ने ही लिखी निगम को फटका लगाने की पटकथा

Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The officials wrote the script to reprimand the corporation
अधिकारियों ने ही लिखी निगम को फटका लगाने की पटकथा
विज्ञापन

मेरठ। शासन ने भले ही अधिकारियों को विभाग के हित में काम करने की शपथ दिलाई हो, लेकिन अधिकारी निगम को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही मामला नगर निगम में सामने आया है। निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सेे निगम को कई लाख रुपये का फटका लगने वाला है। इसकी पटकथा नगर निगम के निर्माण विभाग में लिखी जा चुकी है।
नगर निगम बोर्ड फंड के लगभग 12 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाले गए थे। जिनके तहत ठेकेदारों ने 30 से 35 प्रतिशत कम दर पर काम करने के लिए टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। इस प्रक्रिया से नगर निगम को 30 से 35 लाख रुपये का फायदा होने वाला था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता यशवंत कुमार ने शनिवार को सभी इंजीनियरों की बैठक बुलाई। जिसमें दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया। साथ ही मात्र 15 प्रतिशत कम रेट पर ही काम देने के निर्देश दिए। इस प्रक्रिया से नगर निगम को कम से कम 15 लाख रुपये का फटका लगने वाला है। इतना ही लाभ ठेकेदारों को पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता से बात की गई तो उन्होंने विकास कार्य की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह कदम बताया। साथ ही कहा कि शासनादेश के मुताबिक, 15 प्रतिशत से कम रेट पर काम नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed