फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the officers inspection in hastinapur area for ganga yatra

गंगा यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Wed, 18 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
the officers inspection in hastinapur area for ganga yatra
गंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर हस्तिनापुर क्षेत्र में निरीक्षण करतीं सीडीओ ईशा दुहन, डीएफओ अद? - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। नमामि गंगे अभियान के तहत एक जनवरी से बिजनौर से कानपुर तक शुरू हो रही गंगा यात्रा के लिए अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते मंगलवार को सीडीओ, डीएफओ और बीडीओ ने क्षेत्र के पांच ग्राम पंचायत क्षेत्रों का दौरा किया। गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को गंगा की साफ-सफाई के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, जिला वन अधिकारी अदिति शर्मा, खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार व तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने सिरजोपुर, रठोरा कला, भीमकुंड, दूधली, मानपुर आदि पंचायत के गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को गंगा में साफ सफाई रखने की हिदायत दी। कहा कि गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाई जाए। गंगा में एक जनवरी से गंगा यात्रा निकालने की तैयारी है। इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान डीएफओ ने बीडीओ को गंगा किनारे बसे गांव फतेहपुर प्रेम से गुजर रही गंगा की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सीडीओ ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों से कहा कि सभी अपने क्षेत्र से गुजर रही गंगा की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

ये रहेगा यात्रा का रूट
पांच दिवसीय गंगा यात्रा एक जनवरी को बिजनौर से कानपुर के लिए शुरू होगी। पहले दिन का विश्राम हस्तिनापुर में भी हो सकता है। गंगा यात्राएं प्रदेश के 26 जिलों से गुजरने वाली गंगा के जल एवं सड़क मार्गों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed