फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The officer and councilor have take illegal recovery in the Pradhan Mantri Awas Yojana at Shamli

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चल रहा था अवैध वसूली का खेल, अब ऐसे खुली पोल

Mon, 02 Dec 2019 06:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Dec 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
The officer and councilor have take illegal recovery in the Pradhan Mantri Awas Yojana at Shamli
पीड़िता नौशादा और वहीदा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जनपद में कुछ लोगों ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पहुंचकर स्थानीय सभासद और अन्य लोगों पर प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त दिलाने के नाम पर रकम वसूली का आरोप लगाया है। आरोप है कि रकम देने के बाद भी उनकी किश्त नहीं आई। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत थानाभवन क्षेत्र में पात्र परिवार को सरकार की ओर से तीन किश्तों में ढाई लाख रुपये जारी किए जाने हैं। कस्बे में फिलहाल अधिकांश पात्र परिवारों को दो किश्तों के रूप में क्रमश: 50 हजार व डेढ़ लाख यानी दो लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। अब लाभार्थियों को तीसरी किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की रकम भेजी जानी है। 
विज्ञापन


वहीं रविवार को कैंप कार्यालय में शिकायत करते हुए मोहल्ला शाहविलायत निवासी वहीदा ने बताया कि पीएम आवास योजना की तीसरी किश्त के लिए उनसे सभासद और उनके साथ एक अधिकारी ने तीन हजार रुपये लिए। मोहल्ले की ही अफसाना ने पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया, जबकि मोहल्ला हाफिजदोस्त निवासी रुबीना ने तीन हजार और नौशादा ने पांच हजार लेने का आरोप लगाया है। इसके अलावा यासीन ने साढ़े छह हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना: अवैध वसूली के मामले में अभियंता सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीड़ितों ने बताया कि इन लोगों ने कहा था कि रकम देने पर उनकी किश्त भेज दी जाएगी। मगर, उनकी किश्त के पैसे नहीं आए हैं। नगर पंचायत चेयरमैन रफत परवीन का कहना है कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो प्रशासनिक स्तर से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। 

कैंप कार्यालय पर 12 लोग शिकायत लेकर आए थे। सोमवार सुबह मंत्री जी थानाभवन आ रहे हैं। इन लोगों को मंत्री जी से मिलवाया जाएगा और उनके स्तर से ही इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र त्यागी, पीआरओ गन्ना मंत्री सुरेश राणा।

इस संबंध में उनके पास शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो लोग इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम शामली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed