फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Nishad community submitted a memorandum seeking the inclusion of the Vimukt Jati (Denotified Tribes) in the SC list.

Meerut News: निषाद समाज ने विमुक्त जनजाति को एससी सूची में शामिल करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
The Nishad community submitted a memorandum seeking the inclusion of the Vimukt Jati (Denotified Tribes) in the SC list.
निर्मल इंडियन शोषित हमारा आम जल निषाद पार्टी द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
मवाना। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और निषाद वंश विमुक्त जनजाति (डीएनटी) समाज ने सोमवार को तहसीलदार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, राष्ट्रपति और गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये मांग की गई कि निषाद वंश की सभी उपजातियों को उत्तर प्रदेश में भी अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए और जातिगत जनगणना में मझवार (डीटी) अंकित कराया जाए।
विज्ञापन

तहसीलदार निरंकार सिंह को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 1931 की जनगणना के अनुसार केवट, मल्लाह, निषाद, बिन्द, मझवार, कश्यप, तुरैहा, माझी और रैकवार जैसी जातियां एक ही वंश की पर्यायवाची हैं। दिल्ली और बंगाल जैसे राज्यों में इन्हें एससी का आरक्षण प्राप्त है, जबकि उत्तर प्रदेश में इन्हें ओबीसी श्रेणी में रखा गया है। ज्ञापन देने वालों में अरुण कश्यप, पप्पू कश्यप और रविंद्र कुमार सहित समाज के कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed