फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The next day after the wedding, the bride locked her mother-in-law in a room and took away her jewellery

शादी से अगले दिन सास को कमरे में बंद कर जेवर ले गई दुल्हन

Tue, 22 Apr 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The next day after the wedding, the bride locked her mother-in-law in a room and took away her jewellery
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में शादी के अगले ही दिन दुल्हन सास को कमरे में बंद करके जेवरात लेकर भाग गई। तीन बिचौलियों ने युवक से शादी कराने के लिए 1:05 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित ने दुल्हन और तीनों बिचौलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर रकम और जेवरात वापस दिलाने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन


लोहियानगर एल-ब्लॉक निवासी अमित शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 15 अप्रैल को उसकी कोर्ट मैरिज हरिद्वार में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के गांव सतपुली निवासी सोनाक्षी से हुआ था। बिचौलिया जनता कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी रानी, नितिन उर्फ लव और मलियाना निवासी बंटी के माध्यम से यह शादी हुई थी। इन तीनों ने शादी कराने के नाम पर 1:05 लाख रुपये उससे लिए थे। सोनाक्षी को सोने का मंगलसूत्र, चांदी के बिछुवे और पायल उन्होंने शादी में चढ़ाई थी। शादी के बाद उसी दिन रात करीब 8:30 बजे वह घर आ गए थे। अगले दिन वह और उसके पिता अपने काम पर चले गए।
विज्ञापन

करीब साढ़े 11 बजे उसकी मां का फोन आया कि सोनाक्षी घर से भाग गई। वह घर पहुंचे तो देखा कि सोनाक्षी उसकी मां कमरे में बंद करके जेवर लेकर भाग चुकी थी। उसकी मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों से गेट खुलवाया। मां के हाथ छाले भी पड़ गए। अमित ने अपने पिता के साथ सोनाक्षी को बस और रेलवे स्टैंड पर काफी देर तक तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने मुख्य बिचौलिया रानी को फोन किया तो उसने आश्वासन दिया कि हम तीनों मिलकर तुम्हारे रुपये दे देंगे, लेकिन आरोपियों ने कुछ नहीं दिया। अब फोन उठाना भी बंद कर दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed