रोहटा। रोहटा गांव स्थित फार्म हाउस में रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदू सम्मेलन में पहुंचे वक्ताओं ने सनातन संस्कृति का संरक्षण, हिंदू समाज की एकता को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद, वाचस्पति मिश्रा एवं दीपक ने धर्म के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहना जरूरी है। सनातन संस्कृति हमारी पहचान है और इसके संरक्षण के लिए समाज को जागरूक होना होगा। इस दौरान हरि शर्मा, पवन शर्मा, संदीप शर्मा, इंद्रपाल, हरिओम गोयल, अक्षय रोहटा, मदन राठी, मोनू वर्मा, सौरभ चौधरी, अमित गोस्वामी आदि मौजूद रहे।