{"_id":"5f3598498ebc3e3cce36e8a4","slug":"the-neck-cut-which-one-post-the-calamitous-post-gave-51-lekh-ruppes-meerut-news-mrt496151965","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने वाले को 51 लाख के इनाम का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने वाले को 51 लाख के इनाम का एलान
विज्ञापन
समाजसेवी शाहजेब रिजवी जिसने आपित्तजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम कर लाने का ऐलान किया है।
- फोटो : MAWANA
फलावदा(मेरठ)। बंगलुरू में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर बवाल हो गया था। बृहस्पतिवार को इस संबंध में फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले का सिर कलम करने वालों को वे 51 लाख रुपये का इनाम देंगे। पुलिस ने इस मामले में समाजसेवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बंगुलरू में हजारों उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर तोड़फोड़ कर आग लगा दी थी। वहीं थाने में भी तोड़फोड़ की गई थी। हिंसा के बाद पुलिस ने विधायक के भतीजे सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को फलावदा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुरादनगर निवासी समाजसेवी शाहजेब रिजवी ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से मुस्लिम समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे लोगों में रोष हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाहजेब रिजवी ने एलान करते हुए कहा है कि जो भी आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले का सिर कलम कर लाकर देगा उसे 51 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने कहा कि इनाम की घोषणा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
रासुका की होगी कार्रवाई
किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। 51 लाख रुपये का ऐलान करने वाले शाहजेब रिजवी के खिलाफ फलावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अजय साहनी, एसएसपी