{"_id":"69dcec2cdeaa509cf60081ca","slug":"the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-is-a-milestone-kanta-kardam-meerut-news-c-72-1-mct1004-151719-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम : कांता कर्दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम : कांता कर्दम
विज्ञापन
- सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोलीं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह संवैधानिक संशोधन केवल एक कानून नहीं बल्कि देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के हित में कार्य कर रही है।
नारी शक्ति वंदन अभियान के संदर्भ में सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में भाजपा की महिला नेत्रियों ने केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना की। पूर्व सांसद कांता कर्दम ने कहा कि इस अधिनियम से आधी आबादी को अधिकार मिलेगा। मेरठ में अभियान की संयोजक कैंट बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि नारी शक्ति सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। महिला उद्यमी अश्मिता दत्ता ने कहा कि यह अधिनियम ऐतिहासिक है। शिक्षाविद उमा भार्गव ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के माध्यम से नीति निर्माण को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाएगा।
डॉ. नूपुर गर्ग ने कहा कि देश में महिलाएं मतदान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस अभियान से राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। अर्जुन अवार्डी पहलवान अलका तोमर ने कहा कि जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है और नीतियां अधिक समावेशी व संवेदनशील बनती हैं। वीरा लूथरा ने कहा कि दस वर्षों में 32 करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक खाते खोले गए। मुद्रा योजना में लगभग 68 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं हैं। दस करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक शशि मित्तल, नीता गुप्ता, कुसुम महाजन, डॉ. नीलिमा आनंद, सरला चौधरी, वर्षा कौशिक, अंजू वारियर, डॉ. हिमानी अग्रवाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।