फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The names of areas with high line losses will be written outside power houses

Meerut News: बिजलीघरों के बाहर लिखे जाएंगे अधिक लाइन लाॅस वाले क्षेत्रों के नाम

Tue, 18 Mar 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The names of areas with high line losses will be written outside power houses
मेरठ। 40 से 60 प्रतिशत लाइन लाॅस वाले क्षेत्रों के नाम पर बिजलीघरों के बाहर चस्पा किए जाएंगे। इसके साथ-साथ अगर वहां लाइन लाॅस कम नहीं हुआ तो क्षेत्र के अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी। इसे लेकर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डाॅ. आशीष गोयल की ओर से सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। मेरठ में इसे लेकर सोमवार को लाइन लाॅस रोकने को लेकर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के जिलों में जहां-जहां अधिक बिजली चोरी होती है उन क्षेत्रों के नाम पर बिजलीघरों के बाहर लिखे जाएंगे। वहीं, बिजली चोरी रोकने के लिए ऐसे क्षेत्रों में सोमवार से ही अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्य अभियंता जोन-2 यदुनाथ राम ने बताया कि सोमवार को मेरठ के सरधना और बागपत के बड़ौत क्षेत्र में विजीलेंस टीम के साथ अभियान चलाया गया। बड़ौत में 60 प्रतिशत और सरधना में 40 प्रतिशत लाइन लोस है। इन क्षेत्रों में अब जब तक अभियान चलाया जाएगा जब तक 10 प्रतिशत तक लाइन लाॅस नहीं रह जाता। ऐसे क्षेत्रों की सूची बनवाई जा रही है जहां-जहां अधिक लाइन लाॅस है। उनके नाम सभी बिजलीघरों के बाहर लिखे जाएंगे। मेरठ शहर की बात करें तो यहां लिसाड़ी रोड, श्याम नगर, मछेरान समेत कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां 30 से 40 प्रतिशत तक लाइन लाॅस है। ऐसे मोहल्लों में भी अभियान चलाकर लाइन लाॅस को कम किया जाएगा।
विज्ञापन

गर्मियों को देखते हुए शुरू किया गया अभियान
गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बढ़ती डिमांड को देखते हुए अभी से ऊर्जा विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिक लाइन लाॅस वाले क्षेत्रों में विभाग की ओर से बिजनेस प्लान व अन्य विकास कार्यों से संबंधित कोई कार्य भी नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से भी आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed