फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the murer of woman for daury

दहेज के लिए महिला की हत्या

Thu, 19 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
the murer of woman for daury
राखी का फाइल फोटो । - फोटो : BHESUMA
दहेज के लिए महिला की हत्या
विज्ञापन

बहसूमा। महमूदपुर सिखेड़ा गांव में बुधवार को दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष ने महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर पर ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बहसूमा क्षेत्र के गांव अस्सा निवासी महेंद्र की 24 वर्षीय पुत्री राखी की शादी 10 मार्च 2015 को महमूदपुर सिखेड़ा निवासी राहुल पुत्र अरुण कुमार (पूर्व ग्राम प्रधान) के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक राहुल आईटीबीपी में है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से राखी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकों लेकर पंचायत भी हुई। आरोप लगाया कि दहेज में दो लाख की नकदी व एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बुधवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने फांसी लगाकर राखी की हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचे मयके पक्ष ने हंगामा कर दिया। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राखी के पिता महेंद्र ने बहसूमा थाने में आरोपी पति राहुल, ससुर अरुण, सास मुनेश, देवर अजय, अभिषेक, देवरानी निकिता, विजय व दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ मवाना संजीव देसवाल ने मयके के परिजनों से थाने में जानकारी ली। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने पुलिस बल के साथ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन आरोपी घर छोड़ फरार है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed