फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The municipality took out a rally of the Tricolor campaign in every home

नगर पालिका ने निकाली हर घर तिरंगा अभियान रैली

Wed, 13 Aug 2025 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
The municipality took out a rally of the Tricolor campaign in every home
सरधना। नगर पालिका और स्कूल के छात्रों ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। नगर पालिका
सरधना। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शावेज अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

यह रैली नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर मोहल्ला भाटवाड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक निकाली गई। रैली में नगर पालिका कार्यालय स्टाफ, स्वच्छ भारत मिशन टीम के सदस्य, संत जोसेफ इंटर कॉलेज की छात्राएं, पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा घर-घर कूड़ा संग्रहण, होम कंपोस्टिंग, स्रोत पर कूड़े की छटाई एवं मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी की जानकारी दी गई। अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जावेद अंसारी, सभासद मुकेश, विनीता, विपिन कुमार, मनीष कुमार, सोहनवीर सिंह, विजय सोम, शिवानी शर्मा, अजमत सुल्तान, आस्था छाबड़ा, फरहीन, अमित पार्चा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed