फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The municipal road built at a cost of Rs 65 lakh in Kanchanpur Ghopla was uprooted after 15 days.

Meerut News: कंचनपुर घोपला में 65 लाख में बनी नगर निगम की सड़क 15 दिन उखड़ी

Sat, 25 Apr 2026 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The municipal road built at a cost of Rs 65 lakh in Kanchanpur Ghopla was uprooted after 15 days.
कंचनपुर घोपला में 15 दिन में उखाड़ने लगी। स्रोत स्वयं
वार्ड-31 के कंचनपुर घोपला में नगर निगम की ओर से 65 लाख रुपये की लागत से बनाई गई 900 मीटर सीसी सड़क 15 दिन में ही उखड़ गई है। सड़क उखड़ने पर लोगों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय के सामने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने अफसरों पर लापरवाही बरतने के साथ ही निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्थानीय पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला सपा कार्यकर्ताओं के साथ निगम पहुंचे। पार्षद ने आरोप लगाया कि ठेकेदार से कमीशन लेने के चक्कर में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान भी लोगों ने घटिया सामग्री लगने की शिकायत की थी, लेकिन उस समय निगम अफसरों ने खुद की गारंटी लेने की बात कहकर लोगों को शांत करा दिया था। 15 दिन के भीतर ही सड़क कई जगह से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पार्षद ने निगम के अवर अभियंता निर्माण को इस बारे में जानकारी दी, लेकिन इस मामले में उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। लोगों का कहना है कि उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। यह सड़क नगर निगम ने 15 दिन पहले ही बनवाई थी। पार्षद ने नगर आयुक्त से भी शिकायत की है।
विज्ञापन


घटिया निर्माण का आरोप
पार्षद ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदार से कमीशन लेने के लिए घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। निर्माण के समय भी लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। उस दौरान निगम के अधिकारियों ने अपनी गारंटी देकर लोगों को चुप करा दिया था, लेकिन अब सड़क की खराब हालत ने इन आरोप को सच साबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का हंगामा और अनदेखी
सड़क उखड़ने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में निगम के प्रति आक्रोश फैल गया। पार्षद का कहना है कि निगम के अवर अभियंता निर्माण और सहायक अभियंता को इसकी जानकारी पहले से थी। निगम अफसरों ने सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।


---
सड़क की गुणवत्ता के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत आएगी तो इसकी जांच कराई जाएगी। ठेकेदार का अभी भुगतान नहीं हुआ है। जांच के बाद ही भुगतान करेंगे। सड़क की गुणवत्ता के आधार पर भुगतान में कटौती भी होगी।
सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed