फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mud was cleaned and dumped in the crematorium, and a complaint was filed with the Chief Minister.

Meerut News: तालाब की सफाई कर कीचड़ श्मशान में डाला, मुख्यमंत्री से शिकायत

Mon, 02 Feb 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
The mud was cleaned and dumped in the crematorium, and a complaint was filed with the Chief Minister.
सरूरपुर। गांव कक्केपुर में शमशाम में डाला तालाब से निकला किचड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। गांव कक्केपुर में तालाब की सफाई नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीण संजीव त्यागी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने ठेकेदार पर कई आरोप लगाए हैं।
संजीव त्यागी ने शिकायत में बताया कि जिला पंचायत द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से गांव में स्थित तालाब की सफाई कराई गई है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। तालाब की सिल्ट को निर्धारित गहराई तक नहीं निकाला गया है। तालाब के चारों ओर मेढ़ व किनारों को सही आकार नहीं दिया गया है। जबकि तालाब से निकले गए कीचड़ को रास्ते के दोनों ओर डाल दिया गया है। इससे रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। साथ ही ठेकेदार ने बड़ी मात्रा में कीचड़ को श्मशान घाट में डाल दिया है। तालाब की सफाई के नाम पर निकाला गया कीचड़ श्मशान की भूमि में डालना बेहद संवेदनहीन कृत्य माना जा रहा है। पवित्र श्मशान स्थल को गंदगी से पाटे जाने से ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

बताया कि श्मशान की हालत इतनी खराब है कि वहां पर कुछ देर भी खड़ा होना मुश्किल है। बताया कि ठेकेदार के द्वारा किया गया कार्य मानकों के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि श्मशान व सामाजिक स्थान पर फैली गंदगी को तुरंत साफ कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed