फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Monson has come in West UP and rain start in many cities at today

यूपी: मानसून ने पश्चिमी यूपी में दी दस्तक, सहारनपुर में आफत बनी बारिश, 15 से ज्यादा गांवों में भरा पानी

Tue, 13 Jul 2021 07:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 13 Jul 2021 07:01 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। उधर, सहारनपुर में बारिश कई गांवों के लिए आफत बन गई है।

विज्ञापन
The Monson has come in West UP and rain start in many cities at today
सहारनपुर के गांवों में जलभराव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई दिनों के इंतजार के बाद मानसून ने पश्चिमी यूपी में दस्तक दे दी है। मंगलवार सुबह मेरठ समेत कई शहरों में बारिश हुई। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं धान की फसल को भी फायदा होगा। उधर, सहारनपुर में तेज बारिश होने से 15 से ज्यादा गांवों में पानी भर गया है।

विज्ञापन


मेरठ में करीब 20 दिन से निष्क्रिय चल रहा मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। जिसका असर सोमवार और मंगलवार को देखने को मिला है। पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मेरठ में भी बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश और तेज हवाएं चलने से शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है। अब मानसून की बारिश सहारनपुर, बिजनौर और बागपत समेत कई शहरों में पहुंच गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी का कहना है कि मेरठ में बारिश की संभावना बनी हुई है और यह बारिश का दौर आगामी तीन-चार दिनों तक रुक रुककर चल सकता है।
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर में कई दिनों की घुटन और उमस भरी गर्मी के बाद मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और करीब सवा दस बजे से बारिश शुरू हो गई। इससे जहां गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जिससे अधिकतर बरसाती नदियां भी उफान पर है। उधर, अकबरपुर बांस और रायेपुर की आबादी में निकासी नहीं होने के कारण बरसात का पानी घरों में भर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है।

मंगलवार सुबह पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में जमकर बरसात हुई। शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली क्षेत्र की अधिकतर बरसाती नदियों में पानी आ गया। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में नदी में पानी आने के बाद श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाए और भूरा देव मंदिर पर ही पानी उतरने का इंतजार करते रहे। बादशाहीबाग-खारा जल विद्युत परियोजना, बेहट-शाकंभरी देवी, मिर्जापुर-सुंदरपुर में सड़क मार्गों पर आवागमन बाधित रहा। इसके अलावा नदी नालों से घिरे लगभग 15-20 गांवों का शाम तक बाहरी स्थानों से संपर्क कटा रहा। 

अकबरपुर बांस में घरों में घुसा पानी 
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव अकबरपुर बांस में बरसात की पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की पोल खोल दी। निकासी नहीं होने से दलित बस्ती में घरों में पानी घुस गया। घरेलू सामान भी पानी में डूबने से खराब हो गया। मिट्टी की दीवारों पर बने कई मकान तो गिरने की स्थिति में पहुंच गए है। प्रधान मो. हारून ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते गांव में पानी भरा हुआ है। आरोप है कि सड़क निर्माण कराते समय पुलिया नहीं बनवाई, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई और बारिश का पानी रामधन, सुलेखचंद, धर्मपाल व धर्म सिंह, ओम प्रकाश, मुकेश, राम प्रसाद, सौपाल, प्रेम, श्यामलाल, भोपाल, सतबीर, पप्पू, मुकीम, सुरेश, चरण सिंह, सुनील आदि के घरों में पानी भर गया। शाहपुर बांस में हरिजन बस्ती के पास से गुजर रही बरसाती नदी ने सड़क पर कटाव कर दिया जिससे संपर्क मार्ग बाधित हो गया।

वहीं शामली में कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद जिले में मंगलवार सुबह अच्छी बारिश हुई। सुबह दस बजे बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई।

बागपत में भी लंबे इंतजार के बाद मानसून ने आज दस्तक दे दी। बागपत में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। काफी इंतजार के बाद बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिल गई है।

जिले में पिछले काफी दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी और लोगों का बुरा हाल था। हालत ये हो गई थी कि लोगों का घर से बाहर निकला भी मुश्किल हो रहा था। मानसून की दस्तक और ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अब बारिश की दस्तक के साथ ही लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश का लोगों ने खुलकर मजा लिया। बारिश से कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed