फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants who came to steal the liquor contract opened fire

शराब ठेके में चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग

Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who came to steal the liquor contract opened fire
शराब ठेके में चोरी करने आए बदमाशों ने की फायरिंग
विज्ञापन

माछरा। क्षेत्र के हसनपुर कलां में शराब के ठेके में चोरी करने आए हथियारबंद बदमाशों ने ग्रामीणों को देखकर उन पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। भागते समय बदमाश मोबाइल, चप्पल और खंती को वहीं छोड़ गए।
किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कलां में रछौती मोड के पास नीलम गुर्जर की अंग्रेजी व बीयर का शराब का ठेका है। नीलम गुर्जर ने बताया कि वह प्रतिदिन रात्रि में दुकानों की देखभाल के लिए चक्कर लगाते हैं। सोमवार रात करीब साढे दस बजे वह दुकानों की तरफ गए तो देखा कि करीब आधा दर्जन बदमाश दुकानों की छत पर है। नीलम ने थोडी दूर जाकर पुलिस चौकी माछरा तथा अपने घर पर फोन किया। फोन पर परिजन और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख बदमाश उन पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इस दौरान बदमाश मोबाइल, चप्पल, लोहे की खंती तथा पांच खाली बौरे वहां छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

मोबाइल थाना परीक्षितगढ़ के गांव आलमगीरपुर बढला के नाम से मिला है। नीलम गुर्जर ने नामजद तहरीर दी है। माछरा पुलिस चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है और मोबाइल को भी ट्रेस किया जाएगा। बदमाशों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed