{"_id":"6305993ad179b13d2c47c3a8","slug":"the-miscreants-robbed-truck-driver-on-delhi-dehradun-highway-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वारदात, कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को लूटा, फिर मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वारदात, कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को लूटा, फिर मौके से फरार
Wed, 24 Aug 2022 08:52 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 24 Aug 2022 08:52 AM IST
सार
Loot in Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक वारदात हो गई। कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटपाट की और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Loot in Meerut: मेरठ में ट्रैक चालक से लूटपाट का मामला सामने आया है। वहीं टीपी नगर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी ट्रक चालक राम निवास नवीन मंडी में टमाटर लेकर आया था। मंगलवार वह दिल्ली जा रह था। जैसे ही दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंचा तो उसने मालिक से फास्टैग रिचार्ज करने के लिए कहा। मालिक ने उसे सड़क किनारे खड़े होने के लिए बोल दिया। चालक ने सुशांत सिटी सेक्टर-3 के पास दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक रोक लिया। तभी पीछे से कार सवार तीन बदमाश आए और चालक से मारपीट कर नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अजीबो-गरीब मामला: शामली में एक परिवार में पैदा हुआ तीन पैर का बच्चा, देखने वालों की लग रही भीड़
विज्ञापन
टीपीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।