फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants robbed the tractor after killing the villager

बदमाशों ने ग्रामीण की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा

Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The miscreants robbed the tractor after killing the villager
बिजनौर : मंडावर में खेत पर रखवाली करने वाले व्यक्ति की हत्या पर विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बदमाशों ने ग्रामीण की हत्या कर ट्रैक्टर लूटा
विज्ञापन

मंडावर(बिजनौर)। बदमाशों ने खेतों की रखवाली कर रहे ग्रामीण की हाथ पैर बांधकर हत्या कर दी और ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। शव पर पहिए के निशान मिले हैं, जिससे ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मरने वाला कुलविंदर (50) पुरुषोत्तमपुर खैराबाद का रहने वाला था और मौजा पुरुषोत्तमपुर में यमुनानगर हरियाणा निवासी रवि चौहान उर्फ बंटी की खेतों की रखवाली करता था। शनिवार रात वह घर से खाना खाकर खेतों पर गया था। रविवार की सुबह चारा लेने गए शुक्रताल निवासी अरुण कुमार ने कुलविंदर को मृत अवस्था में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। बदमाशों ने वहां खड़े दूसरे छोटे ट्रैक्टर का डीजल पाइप काटकर डीजल निकाला और दूसरे बड़े ट्रैक्टर में डालकर ले गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि शव देखने से लगता है कि उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाया गया और धारदार हथियारों से भी प्रहार किए गए। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन

लूटपाट से पहले बदमाशों ने बांध दिए थे हाथ और पैर
मंडावर। कुलविंदर की हत्या के मामले में पुलिस उलझ गई है। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में खेतों में छानबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं है। पुलिस ने हत्या और ट्रैक्टर लूटने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उसके चेहरे के पास चोट के निशान मिले हैं। पुलिस को इतना जरूर पता चला है कि कुलविंदर शराब पीने का आदी था। मौके से भी पुलिस को हत्या का कोई सबूत नही मिला हैं। एसपी डा. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह , सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता के अलावा सर्विलांस व स्वाट टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पूरे इलाके की खाक छानी पर हत्या का कोई क्लू पुलिस नहीं ढूंढ पाई। हत्या किस हथियार से की है ये भी पता नही चल पाया हैं। पुरुषोत्तमपुर खैराबाद निवासी कुलविंदर सिंह मौजा पुरुषोत्तमपुर में यमुनानगर हरियाणा निवासी रवि चौहान उर्फ बंटी की खेतों की रखवाली करता था। एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक परिजनों ने हत्या के साथ ट्रैक्टर लूटने की भी तहरीर दी है। पुलिस की टीम पूरी घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है। जल्दी ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

बिजनौर : मंडावर में खेत पर रखवाली करने वाले व्यक्ति की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

बिजनौर : मंडावर में खेत पर रखवाली करने वाले व्यक्ति की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed