{"_id":"620abf4cb86ce022d91cf69c","slug":"the-miscreant-who-ran-away-after-robbing-from-bhaisali-base-was-caught-and-beaten-the-partner-absconded-meerut-news-mrt577002846","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसाली अड्डे से लूट करके भाग रहे बदमाश को दबोचकर पीटा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसाली अड्डे से लूट करके भाग रहे बदमाश को दबोचकर पीटा, साथी फरार
विज्ञापन
भैंसाली अड्डे से लूट करके भाग रहे बदमाश को दबोचकर पीटा, साथी फरार
मेरठ। भैंसाली बस अड्डे के सामने एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर से लूट करके भाग रहे बदमाश शादाब को लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने पहले आरोपी की पिटाई की, और सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश का दूसरा साथी दिलकेश हाथ नहीं आया। पुलिस ने दावा किया है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिसौली निवासी आकाश तोमर रविवार को भैंसाली बस अड्डे पर खड़े हुए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दो युवकों ने आकाश से चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। आकाश ने शोर मचाया तो भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया। इस युवक ने अपना नाम शादाब निवासी हापुड़ और साथी का नाम दिलकेश बताया। शादाब के पास से चार हजार रुपये भी बरामद हो गए, लेकिन दिलकेश मोबाइल लेकर फरार हो गया। सदर बाजार पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद बरामद करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पैसे भी बरामद कर लिए गए हैं। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।