फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Minister of State informed the workers about SIR.

Meerut News: राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे में दी जानकारी

Fri, 07 Nov 2025 08:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
The Minister of State informed the workers about SIR.
उत्सव मंडप में आयोजित एस आई आर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं कोजानकारी देते राज्यमंत्री दिनेश खटीक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के संबंध में जानकारी दी। बताया कि इससे सही व पात्र मतदाताओं को उनका मत डालने का अधिकार मिलेगा। साथ ही सूची दुरुस्त होगी।
उत्सव मंडप मवाना में भाजपा द्वारा आयोजित हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा ने की। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि एसआईआर विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाताओं के लिए अति आवश्यक है जिससे पात्र मतदाताओं को उनका मत डालने का अधिकार मिलेगा। साथ ही सूची दुरुस्त होगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि हमें हर हाल में डबल वोट को सूची से हटवा कर केवल एक स्थान पर ही अपनी वोट रखनी होगी। यही सच्चा नागरिक होने की पहचान है। मत हम सब का अधिकार है इसलिए हमें अपने मत का सही इस्तेमाल करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, समीर चौहान, जिला मंत्री सुनील पोसवाल, गन्ना समिति अध्यक्ष विनोद भाटी, डाॅ. योगेश प्रधान, ब्लाक प्रमुख नितिन पोसवाल, पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, सभी मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उत्सव मंडप में आयोजित एस आई आर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं कोजानकारी देते राज्यमंत्री दिनेश खटीक

उत्सव मंडप में आयोजित एस आई आर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं कोजानकारी देते राज्यमंत्री दिनेश खटीक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed