फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The message of love and brotherhood resonated in the Roman Catholic Church.

Meerut News: रोमन कैथोलिक चर्च में गूंजा प्रेम और भाईचारे का संदेश

Sun, 04 Oct 2026 09:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
The message of love and brotherhood resonated in the Roman Catholic Church.
मिस्सा बलिदान में श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना, माता मरियम के चित्र के समक्ष जलाईं मोमबत्तियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च परिसर रविवार को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने पवित्र मिस्सा बलिदान में शामिल होकर सुख-समृद्धि, शांति और समाज में आपसी भाईचारे की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन के दौरान चर्च परिसर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु को समर्पित पवित्र मिस्सा बलिदान से हुई। वसई धर्मप्रांत के वर्तमान के वर्तमान धर्माध्यक्ष (बिशप) मोन्सिन्योर थॉमस फ्रांसिस डिसूजा ने मुख्य अनुष्ठान दाता के रूप में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। उन्होंने प्रभु यीशु से समुदाय की भलाई, शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। मिस्सा के दौरान भक्ति गीतों और सामूहिक प्रार्थनाओं से वातावरण भक्तिमय हो गया। चर्च में विशेष रूप से सजाए गए माता मरियम के चित्र के समक्ष श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मोमबत्तियां जलाकर अपनी मनोकामनाएं प्रभु के चरणों में अर्पित कीं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना में हिस्सा लिया। सभा में फादर मार्टिन रावत ने कहा कि समाज में जहां नफरत और अंधकार है, वहां प्रेम और प्रकाश फैलाने का संदेश दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का आह्वान किया। समारोह के अंत में सामूहिक प्रार्थना कर समाज में शांति और सौहार्द की कामना की गई। साथ ही भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed