{"_id":"699db595b3099103ce0a141d","slug":"the-meeting-called-for-the-construction-of-the-culvert-was-postponed-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111719-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिया निर्माण के लिए बुलाई बैठक हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिया निर्माण के लिए बुलाई बैठक हुई स्थगित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पीडब्ल्यूडी द्वारा थाने के सामने क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराया जाना है लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका है। मंगलवार को इस संबंध में व्यापारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की थाने में बैठक बुलाई गई थी। इसमें न के बराबर लोगों के पहुंचने के कारण बैठक नहीं हो सकी।
हस्तिनापुर मार्ग पर थाने के सामने मुख्य मार्ग पर नाले की पुलिया एक ओर से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी द्वारा इसके निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी स्थानीय अधिकारियों से पुलिया निर्माण के समय उक्त मार्ग पर आवागमन बंद करने और यातायात के सुचारू आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग कर चुके हैं।
लेकिन अभी तक यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस कारण पुलिया का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। मंगलवार को इस संबंध में थाना परिसर में व्यापारियों, नगर के गणमान्य नागरिकों की बैठक आहूत की गई थी ताकि सलाह मशविरा कर सुझाव लिए जा सकें। बैठक में न के बराबर ही लोग पहुंचे। इस कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अब बुधवार को बैठक की जाएगी।