{"_id":"6a748359d33180d27007b354","slug":"the-meerut-mavericks-team-will-face-kashi-rudras-in-the-opening-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-157368-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उद्घाटन मैच में काशी रुद्रास से भिड़ेगी मेरठ मेवरिक्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उद्घाटन मैच में काशी रुद्रास से भिड़ेगी मेरठ मेवरिक्स की टीम
विज्ञापन
यूपी टी 20 लीग
14 अगस्त से होगी उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत, लखनऊ में होगा मैच
- मेरठ मेवरिक्स की टीम में मेरठ से हैं चार खिलाड़ी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। उद्घाटन मुकाबला मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास टीम के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स की टीम कुल 10 मुकाबले खेलेगी। टीम में मेरठ के चार स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में छह टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस, नोएडा किंग्स, लखनऊ फाल्कंस और कानपुर सुपरस्टार की टीम प्रतिभाग कर रही है। इन सभी टीमों में मेरठ से कुल 20 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को लखनऊ स्थित इकाना क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। समापन कानपुर स्थित ग्रीन पार्क मैदान में खेला जाएगा। 6 सितंबर को टूर्नामेंट को समापन होगा। मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के हाथों में होगी। कानपुर की टीम की कप्तानी मेरठ के स्टार क्रिकेटर समीर रिजवी करेंगे। लखनऊ फाल्कंस की कप्तानी भुवनेश्वर कुमार करेंगे।
यह होंगे मेरठ मेवरिक्स की टीम के मुकाबले
दिनांक टीम स्थान
14 अगस्त काशी बनाम मेरठ लखनऊ
16 अगस्त गोरखपुर बनाम मेरठ लखनऊ
19 अगस्त लखनऊ बनाम मेरठ लखनऊ
21 अगस्त मेरठ बनाम नोएडा लखनऊ
22 अगस्त मेरठ बनाम कानपुर लखनऊ
23 अगस्त मेरठ बनाम गोरखपुर लखनऊ
25 अगस्त कानपुर बनाम मेरठ लखनऊ
29 अगस्त मेरठ बनाम लखनऊ कानपुर
30 अगस्त नोएडा बनाम मेरठ कानपुर
1 सितंबर मेरठ बनाम काशी रुद्रास कानपुर
6 सितंबर फाइनल कानपुर
टीम मेरठ के क्रिकेटर
मेरठ मेवरिक्स : विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी, आयुष गोयल
कानपुर सुपरस्टार : समीर रिजवी, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, कर्ण शर्मा, शिवम बंसल, अजय कुमार, सत्यम सागू
लखनऊ फाल्कंस : भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, यशु प्रधान
काशी रुद्रास : सुनील कुमार, मानव सिंधु
गोरखपुर लायंस: शिवम चौधरी, हरदीप सिंह