{"_id":"6a4117f8089395df740b4d5f","slug":"the-meerut-kings-team-reached-the-final-after-defeating-the-gali-cricket-club-meerut-news-c-72-1-mct1009-155360-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गली क्रिकेट क्लब को हरा मेरठ किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गली क्रिकेट क्लब को हरा मेरठ किंग्स की टीम फाइनल में पहुंची
Sun, 28 Jun 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
गेम सिटी एरेना में गट्स एंड ग्लोरी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मेरठ किंग्स और गली क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें मेरठ किंग्स की टीम ने जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गली क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 216 रन बनाए। टीम की ओर से कुशाग्र भारद्वाज ने केवल 38 गेंदों में 73 रन। अर्चित ने 55 रनों का योगदान दिया। मेरठ किंग्स की ओर से विवेक ने चार विकेट लिए। वहीं दीपक और सारिक ने दो-दो विकेट लिए। 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ किंग्स की टीम ने 19.5 ओवर में 218 रन बनाए और 2 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। टीम की ओर से अमित ने 57, वीरेंद्र नेगी ने 35 विवेक ने 30 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गली क्रिकेट क्लब की ओर से अंकित ने 4, अरुण ने दो और पप्पू ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच विवेक शर्मा को चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।