फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the mazor problam due to high gadge in teeckri

टीकरी क्षेत्र में हाइटगेज लगाने से परेशानी

Thu, 11 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
the mazor problam due to high gadge in teeckri
टिकरी में गंगनहर पर स्थित जर्जर पुल हाई गेज लगा कर वाहनों के लिये बन्द करा गया - फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। गांव टीकरी में गंगनहर स्कैप पर बना पुल जर्जर होने पर सिंचाई विभाग ने हाइटगेज लगाकर बंद कर दिया है। अब पुल पर केवल मध्यम वाहन ही गुजर पाएंगे। इससे क्षेत्रीय लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव टीकरी जानी मार्ग पर गंगनहर स्कैप के ऊपर बहुत पुराना पुल है। कुछ दिन पूर्व पुल के जर्जर होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग की टीम ने निरीक्षण किया था। जांच में पुल की हालत बहुत खराब पाई गई। इसके बाद सिंचाई विभाग ने पुुल पर हाइटगेज लगाकर भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों का संचालन रोक दिया। हाइटगेज इतनी ऊंचाई पर लगने के बाद से पुल से केवल कार या दोपहिया वाहन ही निकल पा रहे हैं। ट्रैक्टर या किसानों की ऊंची ट्रॉली, बस आदि नहीं निकल पा रहे हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम प्रधान संदीप के अनुसार यह मार्ग गुरुकुल प्रभात आश्रम समेत जानी क्षेत्र को रोहटा क्षेत्र से जोड़ता है। पुल बंद हो जाने से अब बागपत की ओर जाने के लिए ग्रामीणों को सात किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय विधायक जितेन्द्र सतवई के अनुसार उन्होंने जर्जर पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने के लिए शासन के पास प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इसके पास होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed