फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mayor's anger erupted after seeing the filth, and the responsible people stood with folded hands.

Meerut News: गंदगी देख महापौर का फूटा गुस्सा, हाथ बांधे खड़े रहे जिम्मेदार

Sat, 04 Apr 2026 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The mayor's anger erupted after seeing the filth, and the responsible people stood with folded hands.
मेरठ। वार्ड-8 लिसाड़ी और वार्ड-75 मदीना कॉलोनी में सड़क पर बहता गंदा पानी, जगह-जगह कूड़े के ढेर और चोक सीवर की समस्या को देख महापौर हरिकांत अहलूवालिया का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को जब महापौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. चरण सिंह निगम अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां के हालात बदतर मिले। स्कूल के बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी देख महापौर ने अधिकारियों को जमकर खरी-खरी सुनाई। फटकार के दौरान नगर निगम के अफसर हाथ बांधे और मुंह लटकाए मूकदर्शक बने खड़े रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि वार्ड-8 और वार्ड-75 के बीच जल निकासी को लेकर आपसी विवाद चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन वार्ड-75 में काम रुकने से पानी की निकासी प्रभावित है। वहीं, स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया कि वार्ड-8 के कुछ लोगों ने उनके क्षेत्र के घरों की पानी की निकासी रोक दी है। दो वार्डों के इस सीमा विवाद और खींचतान के कारण आम जनता जलभराव की समस्या झेलने को मजबूर है।
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती तक सुधरें हालात
महापौर ने प्राइमरी स्कूल और मंदिर वाली गली में भरे गंदे पानी को देख अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती है। शोभा यात्रा से पहले पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और जल निकासी दुरुस्त हो जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय सीमा के भीतर काम नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही हुआ समाधान

महापौर ने स्थिति को बिगड़ते देख दोनों पक्षों के लोगों को आमने-सामने बिठाकर बात की। लंबी चर्चा के बाद दोनों वार्डों के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में बाधित जल निकासी को खोलने पर सहमत हो गए। इस दौरान गांव के चेन लाल हरित, मास्टर लख्मीचंद और महेंद्र बैंक वाले समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि महापौर के निर्देशों के पालन में निगम की टीम को लगा दिया गया है और युद्ध स्तर पर सफाई व जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed