{"_id":"69876df8ff1bb04a43091149","slug":"the-math-questions-in-the-jawahar-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-were-challenging-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111297-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में गणित के सवाल रहे चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में गणित के सवाल रहे चुनौतीपूर्ण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा प्रभारी एवं कार्यालय अधीक्षक विनय भटनागर ने बताया कि कक्षा नौवीं के लिए कुल 303 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 199 ने परीक्षा में भाग लिया। कक्षा 11वीं के लिए 64 आवेदन मिले, जिनमें 33 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
शिक्षक डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि परीक्षा का स्तर समग्र रूप से अच्छा रहा। प्रश्नपत्र विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच और विषयगत ज्ञान को परखने वाला था। उन्होंने कहा कि परीक्षा में भाषायी कौशल, विज्ञान और सामाजिक ज्ञान के प्रश्न शामिल थे। उदाहरण के लिए छोटा मुंह बड़ी बात का अर्थ, जैव विविधता, सामान्य मानव कान की श्रव्य क्षमता, भूकंप के लिए जिम्मेदार पृथ्वी की सतह, नवजात शिशु और वयस्क जीवों में समानता तथा विद्युत उपकरण और ज्वलनशील पदार्थों में आग नियंत्रित करने के उपाय शामिल थे।