फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The maternal uncle made serious allegations against the father over the death of the girl.

Meerut News: युवती की मौत पर मामा ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The maternal uncle made serious allegations against the father over the death of the girl.
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई थी। शुक्रवार को मामा ने युवती के पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। मामा ने एसपी सिटी को मामले को लेकर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी युवक ने शुक्रवार को एसपी सिटी को बताया कि उसके बहनोई शराब पीने के आदी है। इसके चलते युवती का अपने पिता से अक्सर विवाद रहता था। बुधवार को पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि पिता ने बेटी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

मारपीट से आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को युवती के मामा ने अपने बहनोई पर गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article