{"_id":"5d4af84a8ebc3e6cfb088767","slug":"the-many-head-of-dead-bodies-missing-from-graveyard-in-bijnor-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकाने वाला मामला: कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर चोरी, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौंकाने वाला मामला: कब्रिस्तान में कई कब्रों से शवों के सिर चोरी, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी
Thu, 08 Aug 2019 02:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 08 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान में जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जनपद में नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कस्बा साहनपुर में कब्र खोदकर शवों के कपाल (खोपड़ी) चोरी करने का मामला सामने आया है। इसे किसी तांत्रिक की करतूत माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कस्बा साहनपुर में बंजारा वाले कब्रिस्तान में ग्रामीणों ने चार कब्र खुदी देखी। इसे देखकर लोगों में रोष फैल गया। चेयरमैन मेराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, मो. शाहिद एडवोकेट, याकूब, इल्यिास, शौकत अली, शरीफ अहमद ने आदि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। चार में से तीन कब्रों में दफनाए गए शवों की खोपड़ी गायब थी। चौथी कब्र भी खुर्द बुर्द थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय पांचाल का कहना है कि मामला गंभीर है। प्रथम दृष्ट्या मामला किसी तांत्रिक या शरारती तत्वों का लग रहा है। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। नगर पंचायत चेयरमैन मेराज अहमद भी इसे किसी किसी शरारती तत्व का काम मान रहे है। उनका कहना है कि लोगों को पुलिस पर पूरा भरोसा है, वह शीघ्र मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/