फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The main accused of firing in Barat caught

बरात में फायरिंग का मुख्य आरोपी दबोचा

Thu, 12 Mar 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The main accused of firing in Barat caught
बरात में फायरिंग का मुख्य आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के रछौती गांव में एक सप्ताह पहले बरात आई थी। इसमें दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस वारदात का मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

रछौती में जिले सिंह की पुत्री नीतू की बरात आई थी। शादी में हसनपुर कलां निवासी मुनेंद्र उर्फ मोनू पुत्र कटार सिंह और देवेंद्र कुमार पुत्र राम सिंह गोली चल गई थी। इस दौरान एक गोली खाना खा रहे दुल्हन पक्ष के जोगेंद्र के बेटे पंकज को लग गई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एक गोली मोनू उर्फ मुनेंद्र के घुटने के पास लगी थी। बाद में पुलिस ने मोनू को जेल भेज दिया था, जबकि देवेंद्र फरार चल रहा था। एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने बताया कि देवेंद्र पुत्र राम सिंह पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने सिसौली के पास से गिरफ्तार कर लिया। पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसके पास जो लाइसेंस का पिस्टल था, उसे पहले से ही 19 दिसंबर 2019 को बिजनौर जनपद के एक शस्त्र बेचने वाले के यहां जमा कर रखा था। पंकज को गोली उसकी पिस्टल से नहीं मोनू के हथियार से लगी है। एसओ मुंडाली विनोद कुमार ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed