फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The madman threatened to throw acid on the girl on her birthday

Meerut News: सिरफिरे ने युवती को जन्मदिन पर तेजाब डालने की दी धमकी

Fri, 03 Feb 2023 09:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
The madman threatened to throw acid on the girl on her birthday
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर आठ की रहने वाली एक युवती सिरफिरे से परेशान है। सिरफिरा न केवल छेड़छाड़ कर रहा है, बल्कि तेजाब डालने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने थाना और सीओ की चौखट पर अपनी फरियाद रखी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद नौचंदी पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को बताया कि उसके मां-बाप नहीं हैं। वह नौकरी करके अपनी गुजर बसर कर रही है। पिछले कुछ समय से मोहल्ले में रहने वाला सचिन पुत्र रोहताश उस पर बुरी नजर रख रहा है। सचिन और उसके अज्ञात दोस्त मिलकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करते हैं। पिछले कुछ दिनों से वह जबरन शादी का दबाव बना रहा है और घर से उठाने की धमकी दे रहा है। सचिन के घर जाकर उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं मान रहा है। कुछ दिन पूर्व उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे खींचने की कोशिश की। तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

आठ दिन पूर्व आरोपी सचिन ने मोबाइल पर कॉल कर शादी नहीं करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दी। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले जेल जा चुका है आरोपी
छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। जमानत पर छूटने के बाद से आरोपी परेशान कर रहा है। वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जेल में बंद आरोपी सचिन के साथी ने मार्च में जन्मदिन पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी है। जिसे लेकर पीड़िता भयभीत है। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed