फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The madman shot the girl and killed herself

सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार खुद भी जान दी

Sun, 03 Oct 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
The madman shot the girl and killed herself
नूरपुर के ग्राम मिर्जापुर ढीकली में युवक द्वारा युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने की घटना क? - फोटो : BIJNOR
सिरफिरे युवक ने युवती को गोली मार खुद भी जान दी
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे युवक ने मंदिर से लौट रही युवती को गोली मार दी और अपने घर जाकर खुद की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मारकर जान दे दी। घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मरने वाला युवक गौरव त्यागी (40) नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ढीकली का रहने वाला था और उसकी पत्नी का निधन हो गया था। युवती दीक्षिता उर्फ मनु (22) भी इसी गांव की रहने वाली है। मनु शनिवार सुबह करीब सात बजे पूजा करने के लिए चामुंडा मंदिर गई थी। मंदिर से वापस लौटते समय गौरव ने उसे गोली मार दी। गोली मनु के हाथ मे लगी और उसने पास में ही स्थित एक घर में घुसकर जान बचाई। युवती को गोली मारने के बाद गौरव अपने घर पहुंचा और खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक तरफा प्यार में घटना होने की बात सामने आ रही है। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन व सीओ चांदपुर शुभ सूचित ने गांव पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि गौरव ने युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या की है।
विज्ञापन

युवती पर मुलाकात के लिए दबाव बनाता था मृतक आरोपी
नूरपुर। युवती को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने वाला गौरव त्यागी गांव की ही मनु से एकतरफा प्यार करता था। गौरव युवती पर मिलने के लिए दबाव भी बना रहा था लेकिन, युवती ने ऐसा करने से साफ इनकार करते हुए गौरव को फटकार भी लगा दी थी। बेरुखी से गुस्साए गौरव ने युवती को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गौरव त्यागी की पत्नी ने भी करीब छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद उसकी 11 साल की पुत्री ननिहाल में रह रही है। गौरव घर मे अकेला ही रहता था। वह कुछ दिन पहले तक नूरपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था, लेकिन एक माह पहले उसने वहां से भी काम छोड़ दिया था। गौरव अपने से करीब आधी उम्र की गांव की ही रहने वाली सजातीय युवती से एकतरफा प्यार करता था और वह पहले भी कई बार उससे प्रेम का इजहार कर चुका था। ग्रामीणों की माने तो युवती ने गौरव को बुरी तरह फटकार लगाते हुए उसके रास्ते में न आने की बात कही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने युवती को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की माने तो युवती को गोली मारने के बाद गौरव को लगा होगा कि वह मर गई है। इसके बाद उसने खुद भी घर पहुंचकर आत्महत्या कर ली। उसे युवती के बचने का पता लग जाता तो शायद वह आत्महत्या नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed