{"_id":"68055a432f494fe07d0288d6","slug":"the-lord-came-alive-to-free-people-from-their-sins-and-for-the-welfare-of-mankind-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107897-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को पापों से मुक्ति दिलाने और मानव कल्याण के लिए जीवित हुए प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को पापों से मुक्ति दिलाने और मानव कल्याण के लिए जीवित हुए प्रभु
विज्ञापन
सरधना। ईस्टर संडे पर प्रभु के जीवित होने पर प्रार्थना कराते धर्मगुरू। चर्च प्रबंधन
सरधना। गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर-डे पर रविवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा हुई। सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी। मान्यता है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद गुड फ्राइडे के तीसरे दिन दुनिया के उद्धारकर्ता यीशु मसीह पुन: जी उठते हैं। लोगों को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए वह कड़ी पीड़ा सहते हुए क्रूस पर चढ़ जाते हैं, लेकिन अंतत: बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। पुन: मानव कल्याण के लिए यीशु कब्र से पुनर्जीवित होकर बाहर आते हैं।
कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारा कायम रहने का संदेश दिया। ईस्टर संडे पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने पर कैथोलिक चर्च में रविवार सुबह प्रार्थना में समाज के लोग शामिल हुए। चर्च में श्रद्धालुओं ने दान दिए। प्रार्थना सभा के दौरान फादर वलेरियन पिंटो, फादर पीटर प्रकाश व फादर जॉन मिल्टन ने बताया कि ईस्टर संडे ईसा मसीह के फिर से जी उठने की खुशी में मनाया जाता है।
चर्च में विशेष प्रार्थना के बाद एक-दूसरे को प्रभु ईशु के नाम पर शुभकामनाएं दी। विशेष प्रार्थना सभा के बाद मिस्सा बालिदान का आयोजन किया गया और प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए दुनिया में शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों को उपहार बांटे गए। चर्च में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, रविवार को दिनभर दूरदराज से श्रद्धालु चर्च में पहुंचते रहे और कैंडल जलाकर प्रभु को याद किया।