फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The lintel of an under-construction hotel collapsed, injuring two workers buried under the debris.

Meerut News: निर्माणाधीन होटल का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर दो मजदूर घायल

Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The lintel of an under-construction hotel collapsed, injuring two workers buried under the debris.
संदीप,,,,,परतापुर बाईपास पर निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित डुंगरावली गांव में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन होटल की बल्ली खिसकने से इसका लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त काम कर रहे ठेकेदार के दो मजदूर मलबे और सरियों के जाल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शनिदेव मंदिर के सामने डुंगरावली निवासी जयवीर सिंह अपने खेतों की जमीन पर होटल का निर्माण करा रहे हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रथम तल पर लिंटर डालने का काम चल रहा था। तभी अचानक सपोर्ट के लिए लगी बल्ली खिसक गई और पूरा लिंटर नीचे गिर पड़ा। हादसे के दौरान ठेकेदार राशिद के मजदूर राजकुमार और पिंटू लिंटर की चपेट में आ गए और सरियों के जाल के साथ नीचे जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल में फंसे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला और तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दो मजदूरों के चोटिल होने की सूचना मिली है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मालिक जयवीर सिंह का कहना है कि वे सड़क किनारे अपने खेत पर मकान बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनएच-58 के किनारे कई अवैध निर्माण
इस हादसे ने एनएच-58 के किनारे किए जा रहे अवैध निर्माणों की पोल खोल दी है। परतापुर तिराहे से लगभग पांच किमी तक तक बड़ी संख्या में होटल और ढाबे अतिक्रमण व अवैध निर्माण कर संचालित किए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद इन अवैध निर्माणों को नजरअंदाज किया जा रहा है। ढाबों और होटलों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों के कारण हाईवे पर हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed