फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The life of Mother Mary conveyed a message of endurance, compassion, and faith.

Meerut News: माता मरियम के जीवन से सहनशीलता, करुणा और विश्वास का संदेश दिया

Fri, 30 Oct 2026 06:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
The life of Mother Mary conveyed a message of endurance, compassion, and faith.
- माता मरियम की मध्यस्थता में हुई विशेष प्रार्थना, श्रद्धालुओं ने चढ़ाई आस्था की अर्जी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कृपाओं की माता महोत्सव के तहत शुक्रवार को रोमन कैथोलिक चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम को माला विनती, नवीना और मिस्सा बलिदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बीमारों के चंगे होने, परिवारों की सुख-शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
शाम चार बजे शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान में फादर मार्टिन रावत ने माता मरियम के जीवन से सहनशीलता, करुणा और विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्मल मन से की गई प्रार्थना ईश्वर तक पहुंचती है और माता मरियम की मध्यस्थता लोगों के जीवन में आशा और आशीष का मार्ग खोलती है।
विज्ञापन

फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि जिस प्रकार जन्म देने वाली मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रभु यीशु ने क्रूस पर अपने शिष्यों को माता मरियम का स्नेह सौंपकर उन्हें समस्त मानवता की माता का स्थान दिया। प्रार्थना सभा के दौरान श्रद्धालुओं ने अलग-अलग समय पर चर्च पहुंचकर मोमबत्तियां जलाईं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। पूरे परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed