{"_id":"68b9c99caea3304e9d0255ff","slug":"the-librarys-lock-was-broken-and-the-items-were-stolen-meerut-news-c-72-1-mct1002-139924-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी का ताला तोड़कर सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी का ताला तोड़कर सामान किया चोरी
Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के खेड़ा बलरामपुर गांव में बुधवार रात पंचायतघर में बनी लाइब्रेरी का ताला तोड़कर चोरों ने बैटरी, इनवर्टर, वाई-फाई डिवाइस,सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम प्रधान के पति ब्रजभूषण सिंह पंचायत घर पहुंचे तो लाइब्रेरी के मुख्य द्वार का ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई। इस मामले में परतापुर थाने में तहरीर दी गई है। खेडा बलरामपुर गांव के बाहरी छोर पर पंचायत घर कार्यालय है। ब्रजभूषण सिंह के अनुसार बुधवार रात छात्र पंचायतघर का ताला बंद कर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह यहां ताला टूटा मिला। अंदर का सामान बिखरा था। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन