फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The leopard hunted the cold, did not catch it

तेंदुए ने किया सेह का शिकार, नहीं आया पकड़ में

Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The leopard hunted the cold, did not catch it
किठौर। फतेहपुर गांव के जंगल में मंगलवार रात तेंदुए ने सेह का शिकार कर लिया। टीम को सुबह कई जगह तेंदुए के पैरों के निशान मिले। इससे लोग दहशत में है। पूरे दिन टीम तेंदुए को तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं वन संरक्षक ने पिंजरा खराब बताते हुए बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पांच दिन से फतेहपुर के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा है। मंगलवार को तीन तेंदुओं की पुष्टि के बाद से वन विभाग की टीम ज्यादा सतर्कता बरत रही है। टीम गांव में ही डेरा डाले हुए है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेतोें में दो पिंजरे लगाए थे। इसके बाद भी तेंदुआ हाथ नहीं आया। रेंजर जग्गनाथ ने बताया कि मंगलवार रात किसान सुभाष त्यागी के ईख के खेत में तेंदुए ने सेह का शिकार किया है। इसकी जानकारी उन्हें सुबह खेत पर गए किसानों ने दी। मौके से सेह के अवशेष पड़े हुए थे। शाम तक आसपास तेंदुओं की कोई गतिविधि नहीं दिखाई दी। शाम लगभग छह बजे पहुंचे वन संरक्षक गंगा प्रसाद ने पिंजरा खराब होने की बात कहते हुए उसे बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सेह का शिकार करने के बाद तेंदुआ आगे बढ़ गया है। वैसे भी तेंदुआ एक स्थान पर दो दिन तक रहता है। गुरुवार को शिकार से आगे के स्थान पर कांबिग कराई जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने कराई बेरिकेडिंग
बुधवार को जहां तेंदुए के आने की पुष्टि हुई थी उसे टीम वहां बेरिकेडिंग कर लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी। पूरे दिन टीम उच्च अधिकारियों के पहुंचने की प्रतीक्षा करती रही। शाम लगभग 6:00 बजे वन संरक्षक गंगा प्रसाद, जिला वनाधिकारी राजेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। वे टीम को दिशा निर्देश देकर रवाना हो गए। उधर वन विभाग के ढुलमुल रवैये से ग्रामीणों में रोष है। उनका कहना है कि मंगलवार शाम तेंदुए लगाए गए दोनों पिंजरों के पास देखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed