फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the kawadiys lagguge theft, one thief caught

कांवडियों का समान चोरी, चोरी करते दबोचा, धुना

Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the kawadiys lagguge theft, one thief caught
भोला झाल पर कांवडियां के समान की चोरी करने वाला चोर पुलिस की हिरासत में - फोटो : SARDANA
कावंड़ियों का सामान चोरी करते दबोचा, धुना
विज्ञापन

जानीखुर्द। भोला झाल पर बुधवार को आधा दर्जन से ज्यादा कांवड़ियों का सामान, नकदी और मोबाइल चोरों ने चोरी कर लिया। कांवड़ियों ने एक चोर को पकड़ लिया जमकर पीटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को अपने कब्जे में लिया। दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने एक मोबाइल व कुछ नकदी बरामद की है।

भोला झाल पर बुधवार दोपहर में बड़ी संख्या में कांवड़िया गर्मी के चलते राजवाहे में नहा रहे थे। इस दौरान करीब आधा दर्जन कांवड़ियों का समान, मोबाइल और नकदी चोरी हो गए। कावंड़ियों ने समान चोरी करते हुए एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी में पटौदी हरियाणा के कांवड़िये अजय का थैला मिला। जिसमें अजय का मोबाइल, 700 रुपये और कपडे़ मिल। इस दौरान मौके पर मौजूद कांवड़ियों ने चोर की पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया। जबकि आरोपी के दो साथी फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी शाहरुख निवासी मकबरा मेरठ है। चोर दूसरे धर्म से होने के चले कांवड़ियों में रोष फैल गया। चौकी में बंद चोर को अपने कब्जे में लेने की मांग करते हुए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed