फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Jain community is certainly non-violent, but not weak: Rituraj

तीर्थों पर अतिक्रमण के प्रयास नहीं सहेंगे : ऋतुराज

Mon, 24 Aug 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
The Jain community is certainly non-violent, but not weak: Rituraj
गिरनारजी और शिखरजी में कब्जे के प्रयास का जैन समाज करेगा विरोध
विज्ञापन

सरकार से गंभीरता से ध्यान देने की मांग
- युवाओं से तीर्थों की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कौशल सभागार में आयोजित भारतीय जैन मिलन और युवा अधिवेशन हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश जैन ऋतुराज ने कहा कि जैन समाज अहिंसक जरूर है लेकिन कमजोर नहीं है। गिरनारजी और शिखरजी जैसे पवित्र तीर्थों पर कब्जे और अतिक्रमण के प्रयासों का जैन समाज डटकर विरोध करेगा।
ऋतुराज ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी षड्यंत्र के तहत जैन तीर्थों पर अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार को इस मामले में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैन समाज की अनदेखी जारी रही तो मजबूर होकर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर मनोज जैन ने कहा कि जैन धर्म और तीर्थों की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर तीर्थों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी आंदोलन के लिए जैन समाज पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी एवं युवा अधिवेशन का आयोजन जैन मिलन बड़ौत के आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप कुमार जैन एडवोकेट ने की और संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीरा राखी जैन ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर मनोज जैन, शाखा अध्यक्ष वीर कमल जैन, मंत्री वीर राजेंद्र जैन, संयोजक वीर पुनीत जैन, अदिश जैन, अंकुर जैन और नवीन के प्रयासों से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सभा में युवाओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर वीर नरेंद्र जैन राजकमल, विपिन जैन, डीके जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन और सुभाष जैन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत महावीर प्रार्थना से हुई और अरिहंत जय-जय की स्तुति के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed