फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of water pollution of western UP echoed in Rajya Sabha

राज्यसभा में गूंजा पश्चिमी यूपी में जल प्रदूषण का मुद्दा

Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
The issue of water pollution of western UP echoed in Rajya Sabha
राज्यसभा में गूंजा पश्चिमी यूपी के जल प्रदूषण का मुद्दा
विज्ञापन

मेरठ। राज्यसभा में बृहस्पतिवार को पश्चिमी यूपी के जल प्रदूषण का मुद्दा गूंजा। भाजपा के राज्यसभा सांसद ठाकुर विजयपाल सिंह तोमर ने सदन में शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा कोई जल स्रोत नहीं बचा है जो प्रदूषित न हो। देश का 80 फीसदी जल प्रदूषित हो चुका है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से बिना ट्रीटमेंट जल प्रवाहित किया जा रहा है। पश्चिमी यूपी और खासकर एनसीआर में जो उद्योग हैं जैसे चीनी मिल, डिस्टलरी, पेपर मिल, पशु वधशाला एवं केमिकल इंडस्ट्री आदि से निकलने वाला दूषित पानी नदी-नालों में बहाने के साथ ही री-बोर करके जमीन में उतार दिया जाता है। उद्यमियों की कारगुजारियों से काली नदी, गंगा, यमुना, हिंडन आदि प्रदूषित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा 1991 में ऐसा ही विषय उत्तर प्रदेश विधानसभा में उठाया गया था। उस समय दौराला शुगर मिल की डिस्टलरी प्रदूषित पानी बिना ट्रीटमेंट के बहा रही थी। शुगर मिल ने जब तक इसे रोका तब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। ऐसा ही मामला 2015-16 में नंगलामल शुगर मिल डिस्टलरी का सामने आया था। यहां भी करीब दो दर्जन लोग प्रदूषित जल का शिकार हुए थे। अभी भी काफी लोग किडनी, चर्म रोग, लीवर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने सदन से आग्रह करते हुए कहा कि इन मामलों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एनजीटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उद्योगों की मॉनिटरिंग के साथ वाटर ट्रीटमेंट कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed