फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The issue of executive elections was raised in the meeting of the Metropolitan Incharge.

Meerut News: निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं की सुनीं समस्याएं

Fri, 21 Nov 2025 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:20 PM IST
विज्ञापन
The issue of executive elections was raised in the meeting of the Metropolitan Incharge.
- बीएलओ से वार्ता की, गणना प्रपत्र प्राप्त करने की समीक्षा भी की
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज करने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार सुबह डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने रजपुरा ब्लॉक के रजपुरा स्थित एक निजी स्कूल पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से वार्ता की और मतदाताओं की समस्याएं सुनीं। डीएम ने गणना प्रपत्र फार्म के वितरण तथा मतदाताओं के भरे हुए प्रपत्र वापस प्राप्त करने के बारे में जानकारी कर समीक्षा की।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक प्रपत्र समय से पहुंचना चाहिए और बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि भरे हुए फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर वापस प्राप्त हो जाएं ताकि मतदाता सूची में किसी भी त्रुटि या चूक की संभावना न रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण का सतर्कता से पालन भी करें।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने समीक्षा के दौरान घर-घर जाकर आमजन से भी गणना प्रपत्र की उपलब्धता और जमा किए जाने की स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी ली। इससे अभियान की प्रगति की जानकारी हो जाएगी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और यह पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हो। चार दिन से डीएम खुद भी घर-घर जाकर आम नागरिकों से गणना प्रपत्र की उपलब्धता और जमा किए जाने की स्थिति की प्रत्यक्ष जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पात्र मतदाता न छूटे
डीएम का कहना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने पाए। ऐसी प्राथमिकता बनाकर बीएलओ काम करें। विशेष पुनरीक्षण अभियान न केवल मतदाता सूची को अद्यतन करेगा बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी योग्य नागरिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें, जो एक स्वस्थ लोकतंत्र की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed