फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Invisible Warriors won the match by seven wickets.

Meerut News: इनविसिबल वॉरियर्स ने सात विकेट से मैच जीता

Sun, 10 May 2026 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
The Invisible Warriors won the match by seven wickets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे गट्स एंड ग्लोरी कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट विंटर कप एडिशन-13 में रविवार को इनविसिबल वॉरियर्स और ब्लैक बुल स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला गया। इसमें इनविसिबल वॉरियर्स की टीम ने सात विकेट से मैच जीता।
बल्लेबाजी करने उतरी ब्लैक बुल स्पोर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुज त्यागी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए जबकि अभिषेक सिंह ने केवल 41 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में वरुण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

इसके बाद 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इनविसिबल वॉरियर्स की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केवल 17.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर 211 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से युवराज ने शानदार 88 रन बनाए जबकि वरुण सिंह ने 76 रनों की पारी खेली। वरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed